पटना। बिहार के नालंदा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां कोचिंग संचालक की हरकत ने पूरे शिक्षा जगत शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि उसने एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। उसकी हरकत उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वैशाली में भी एक युवक अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा गया और उसके बाद अब ये गुरू आश्लील वीडियो बना कर अपने ही छात्र को ब्लैकमेल करता था।
बता दें कि जानकारी के अनुसार नालंदा का एक कोचिंग संचालक अपनी एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसका शोषण कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कोचिंग संचालक की पत्नी ने वीडियो को सार्वजनिक कर पति की करतूत उजागर कर दी। पत्नी ने उसकी सरेआम पिटाई भी की। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उधर, एक अन्य घटना वैशाली में भी देखने को मिली। वहां एक युवक अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।