September 8, 2024 7:07 am
featured देश

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप

download 3 2 तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार, पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें :-

एशिया कप से पहले भारत की झटका, हेड कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना पॉजिटिव

दरअसल तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा के द्वारा दिए विवादित के बाद हैदराबाद में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद टी राजा के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।

राजा के खिलाफ FIR दर्ज
हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देखते ही देखते देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे।

Related posts

पहले दिन लखनऊ मेट्रो फेल, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Pradeep sharma

22 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

जिलाधिकारी के सामने समाधान दिवस में छलका सत्तापक्ष के विधायक का दर्द

mahesh yadav