खेल

श्रीलंका को हराकर, पाक को पीछे छोड़, भारत ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

team india, srilanka, pakistan, ravichandran, ashwin, virat kohli, record, colombo test

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद अब श्रीलंका पर अपना शिकंजा कसा है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर उसके खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने श्रीलंका को 183 रनों पर ऑल आउट कर भारतीय टीम ने 439 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। जिसके साथ ही भारत ने श्रीलंका को मजबूर कर दिया कि वो फॉलोऑन खेले। भारत की ये बढ़त किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों की बढ़त है। इससे पहले भारत ने सात साल 2007 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 492 रनों की बढ़त बनाई थी और अब भारत ने टेस्ट क्रिकेट टेस्ट के इतिहास में भारत ने तीसरी बार सबसे बड़ी बढ़त हासिल की है।

 team india, srilanka, pakistan, ravichandran, ashwin, virat kohli, record, colombo test

team india colombo test

बता दें कि भारत के अलावा आज तक किसी भी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ इतने ज्यादा रनों की बढ़त हासिल नहीं की थी। भारत से पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। क्योंकि पाक ने 2000 में श्रीलंका के ही खिलाफ 419 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। लेकिन अब पाकिस्तान को पीछे छोड़ भारत ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। भारत ने अपनी पहली पारी में 9 व्केट गवाकर 622 रन बनाए थे। जिसके बाद श्रीलंका की पारी सिर्फ 183 रन बनाकर ही सिमट गई। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा महनत करने वाले खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ही रहे जिन्होंने अर्धशतक जड़ा। डिकवेला के बाद और भी कोई बल्लेबाज भारतीय टीम के सामने नहीं टिक पाया और श्रीलंका की टीम 183 रनों पर ही सिमट कर रह गई।

Related posts

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आर अश्विन टीम इंडिया के नंबर-1 गेंदबाज, रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों के तीसरे स्थान पर

Rahul

IND vs BAN अभ्यास मैच: भारत-बांग्लादेश के बीच कड़ा मुकाबला

Rani Naqvi

दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के लिए तैयार है इलियूड किपचोगे

shipra saxena