मनोरंजन

दो फिल्मों के बाद अब अजय देवगन की जगह इस फिल्म का हिस्सी होंगे सनी देओल

ajay devgn and sunny deol

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की पिछली दो फिल्मे अजय देवगन कर चुके हैं। सिंघम को लेकर खुलासा हुआ है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल ने सिंघम-3 के लिए अजय देवगन को फोन किया था और उनसे कहा था कि वो फिल्म में कहीं पर भी सिंघम शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसी वजह से इस बार फिल्म का नाम एस-3 रखा गया है। फिल्म को जयंतीलाल गढा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू की जाएगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है।

ajay devgn and sunny deol
ajay devgn and sunny deol

बता दें कि सिंघम-3 की कहानी एक पुलिस जवान की है। जो एक दूसरे पुलिसकर्मी की हत्या की गुत्थी को सुलझाता है। इसी दौरान उसका सामना अपराधी और ठग्स से होता है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। चर्चा है कि सिंघम-3 का निर्देशन सिनेमैटोग्राफर के। रवि चंद्रन कर रहे हैं। ये उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होगी। इससे पहले वे ‘गजनी’, ‘माय नेम इज खान’, ‘ओके जानू’ आदि की सिनेमैटोग्राफी कर चुके हैं।

साथ ही अजय देवगन स्टारर सिंघम इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का रीमेक थी। तमिल फिल्म में मुख्य भूमिका सूर्या ने निभाई है। 2014 में इसका दूसरा पार्ट सिंघम रिटर्न्स के नाम से रिलीज किया गया। ये फिल्म भी सफल रही। सिंघम का मराठी वर्जन भी बनाया गया है।

Related posts

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का फस्ट लुक हुआ रिलीज

piyush shukla

शादी के एक सप्ताह बाद दीपवीर का बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में रिसेप्शन

Rani Naqvi

अप्कमिंग हॉरर फिल्म ‘छोरी’ के टीजर को देख फैंस के उड़े होश

Kalpana Chauhan