featured खेल

धोनी की जगह अब स्टीव स्मिथ होंगे पुणे टीम के कप्तान

dhoni धोनी की जगह अब स्टीव स्मिथ होंगे पुणे टीम के कप्तान

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को अपना नया कप्तान बना दिया है।

dhoni धोनी की जगह अब स्टीव स्मिथ होंगे पुणे टीम के कप्तान

पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इस बात की पुष्टि की है। गोयनका का कहना है कि वह चाहते थे कि इस सीजन में कोई युवा चेहरा टीम का नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि धोनी एक अच्छे कप्तान हैं। हमारी कोशिश है कि पूरे तरीके से यंग और फिट टीम रखी जाए। इसलिए ही एक यूथ कप्तान को लाया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माही ने हमारे फैसले को स्वागत किया है। धोनी की कप्‍तानी में पुणे की टीम पिछले आईपीएल में सातवें नंबर पर रही थी। पुणे की टीम 14 में से केवल पांच मैच जीत पाई थी। धोनी इससे पहले चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के आठ साल तक कप्‍तान रहे थे। वे आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक हैं। उनकी कप्‍तानी में चेन्‍नई की टीम में दो बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती थी। साथ ही चार बार आईपीएल उपविजेता भी रही थी। साल 2008 से शुरु इस टूरनार्मेंट में वो अब तक के सबसे महंगे प्लेयर रहे है।

Related posts

Madhya Pradesh New CM: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Rahul

रुड़की के इस गांव पर बरपा कोरोना का कहर, पूरे गांव को बनाया कंटेनमेंट जोन

pratiyush chaubey

राजस्थानःनए CM के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची वसुंधरा राजे, कांग्रेसियों ने किया स्वागत

mahesh yadav