यूपी

श्रीलंका के प्रांत सबरगामू के मुख्यमंत्री महिपाला हेराथ आये उत्तर प्रदेश के दौरे पर

Lko श्रीलंका के प्रांत सबरगामू के मुख्यमंत्री महिपाला हेराथ आये उत्तर प्रदेश के दौरे पर

लखनऊ। श्रीलंका के प्रांत सबरगामू के मुख्यमंत्री महिपाला हेराथ का बीते दिनों सूबे की राजधानी लखनऊ में आगमन हुआ। इस मौके पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने उनका जोरदार स्वागत किया। आईएफडब्लूजे से जुड़े पत्रकारों के एक दल ने श्रीलंकाई मुख्यमंत्री से लंबी वार्ता की और संगठन के आगामी दौरे के संबंध में चर्चा की। भारत-श्रीलंका संबंधों पर बातचीत के साथ ही सबरगामू के मुख्यमंत्री महिपाला हेराथ ने दोनो देशों के पत्रकारों के बीच समन्वय और अच्छे संबंधों को लेकर प्रसन्नता भी जताई।Lko श्रीलंका के प्रांत सबरगामू के मुख्यमंत्री महिपाला हेराथ आये उत्तर प्रदेश के दौरे पर

महिपाला हेराथ ने आईएफडब्लूजे के प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीलंका आने का न्यौता भी दिया। आईएफडब्लूजे के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंकाई मुख्यमंत्री से न्यूराएलिया स्थित अशोक वाटिका को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भव्य स्वरूप देने की अपनी पुरानी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पर्यटकों के लिए श्रीलंका में कई आकर्षक दर्शनीय स्थल हैं। पत्रकारों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और श्रीलंका को मिलकर धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या और सीताएलिया के बीच रामायण सर्किट का विस्तार करना चाहिए। ऐसे में राम का लंका से भी जु़ड़ाव होने के साथ वहां पर भी उनके लम्बे क्रिया कलाप रहे हैं। हेराथ ने इस पर सकारात्मक उत्तर देते हुए कहा कि इस विषय में राष्ट्रपति से वार्ता करेंगे।

श्रीलंका के प्रांत सबरगामू के मुख्यमंत्री महिपाला हेराथ के साथ उनकी पत्नी व उनके सासंद पुत्र जनक हेराथ की पत्नी भी भारत दौरे पर आई हैं। आईएफडब्लूजे प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्रीलंकाई मुख्यमंत्री व उनके परिजनों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह आदि देकर स्वागत किया गया। आईएफडब्लूजे के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर महिपाला हेराथ से कई अहम चर्चाएं भी की।

 

Related posts

सपा के दो नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

kumari ashu

बरेली सेंट्रल जेल से भागे कैदी ने बिजनौर जेल में की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

Pradeep Tiwari

अब ऑनलाइन पा सकते हैं यूपी बोर्ड के पुराने अंक और प्रमाण पत्र

Rani Naqvi