देश

श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को नाव सहित किया गिरफ्तार

Fisher man श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को नाव सहित किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। श्रीलंका नौसेना ने भारत के करीब 11 मछुवारों को उनकी नौकाओं सहित जब्त कर लिया है, इसकी जानकारी श्रीलंकाई नौसेना ने आज दी। जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि भारतीय मछुआरों को नेदुनतीवू द्वाीप के समीप से गिरफ्तार किया गया है, उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। बताया गया है कि मछुआरे सीमा को पार कर गए थे जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

fisher-man

अपने बयान मे नौसेना ने कहा है कि भारत के 11 मछुआरे जाफना के डेल्फट द्वीप के तट से उत्तरपश्चिम में श्रीलंका की सीमा में मछली पकड़ रहे थे, बताया जा रहा है कि करीब 3500 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए 634 नौकाओं में आए थे, जिनमे ये 11 श्रीलंका की सीमा में प्रवेश कर गए थे।

Related posts

कंगना रनौत के समर्थन में आरएसएस, कहा असत्य के हथौड़े से सत्य की नींव नहीं हिलती

Samar Khan

महाराष्ट्र : ट्रेन से टकरायी मालगाड़ी, पटरी से उतरी एक बोगी, 2 यात्री घायल

Rahul

रॉयसीना हिल्स की रेस में अव्वल हुए रामनाथ कोविंद

Pradeep sharma