देश

सीमा उल्लंघन के आरोप में श्रीलंकाई नौ सेना ने 10 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

fISHERMEN सीमा उल्लंघन के आरोप में श्रीलंकाई नौ सेना ने 10 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौ सेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित रूप से उल्लंघन के आरोप में 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी यांत्रिक नौका को भी जब्त कर लिया है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कल मध्य रात्रि में श्रीलंकाई नौ सेना की उत्तरी कमान ने रामेश्वर निवासी 10 मछुआरों को उस समय रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया जब वे श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। मछुआरों को बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए जाफना के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक को सौंप दिया गया।

Fisher man सीमा उल्लंघन के आरोप में श्रीलंकाई नौ सेना ने 10 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई सेना द्वारा बार-बार हो रहे हमलों को रोकने और दशकों पुराने मछुआरे मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तमिलनाडु के मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच नई दिल्ली में होन वाली चर्चा के चंद घंटे पहले ही फिर से मछुआरों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। मछुआरों ने केंन्द्र सरकार से श्रीलंका द्वारा जब्त किए गए 138 नावों को भी तत्काल छोड़े जाने की मांग की है।

Related posts

दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा हरिद्वार कुंभ : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Aman Sharma

जनता बीजेपी को सिखाएगी सबक: कांग्रेस जिला अध्यक्ष

Rani Naqvi

20 दिन में सरकार बनाने का दावा, NCP, कांग्रेस और शिवसेना ने मांगा राज्यपाल से मिलने का वक्त

Rani Naqvi