Breaking News दुनिया देश

श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

sri lankan navy and indian fisherman श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के चार मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने थलाईमन्नार के तट के पास से मछली पकड़ने के आरोप में  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नौसेनिकों ने पाम्बन से मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया और उनकी नाव भी जब्त कर ली गई।

sri lankan navy and indian fisherman श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर चार भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

ताजा जानकारी के मुताबिक उन्हें मन्नार न्यायिक अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा श्रीलंका की नौसेना ने तटीकोरिन जिले के सात मछुआरें जोकि कथिक तौर अंडमान और निकोबार द्वीपमसूह में तस्करी का सामान ले रहे थे। लेकिन श्रीलंका के मछुआरों ने उनकी नाव डूबने से उन्हें बचाया। वहीं मछुआरों को जाफना में ले जाया गया है साथ ही भारतीय अधिकारियों को उनके बारे में जानकारी दे दी गई है।

 

Related posts

आतंकियों के मारे जाने के बाद लोगों ने सेना पर बरसाए पत्थर

Pradeep sharma

दिल्ली परिवहन विभाग ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का काम

Neetu Rajbhar

न्यायपालिका की आजादी आज खतरे में: चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा

Rani Naqvi