September 8, 2024 10:15 am
Breaking News featured यूपी राज्य

पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर किया सपा-बसपा ने गठबंधन: मौर्य

kesav morya 1 पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर किया सपा-बसपा ने गठबंधन: मौर्य

लखनऊ। सपा-बसपा के गठबंधन को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घबराकर बनाया हुआ गठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ने पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर गठबंधन किया है। मौर्य ने कहा कि बीजेपी और उसके नेता मोदी की लोकप्रियता से घबराकर सपा,बसपा को गठबंधन के लिए मजबूर होना पड़ा है। दोनों दलों में घबराहट  इस कदर है कि उन्होंने अपनी पार्टी के हर सिद्धांत को परे रख दिया और एक दूसरे का साथ निभाने के तैयार हो गए। kesav morya 1 पीएम की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर किया सपा-बसपा ने गठबंधन: मौर्य

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा में गठबंधन को लेकर बड़ी बेचैनी साबित करती है कि भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। समाज में जागृति आई है। राष्ट्रवाद, विकासवाद और सुशासन भाजपा की ताकत है। अयोध्या के सम्बन्ध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में है। इसलिए वह सीधे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन यह सर्वविदित है कि हर व्यक्ति की इच्छा है कि अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बने।

उन्होंने दावा किया कि दलित और पिछड़े भाजपा के साथ हैं। क्योंकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति करने वालों को राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति के सामने कोई जगह नहीं मिल रही है। इस कारण से वे बेमेल गठबंधन को भी तैयार हो गए हैं। सपा, बसपा के गठबंधन को लेकर बेपरवाह मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा के वोट बैंक का बहुतायत हिस्सा भाजपा के साथ है। अति दलित और अतिपिछड़े भाजपा के समर्थक हो गए हैं।

Related posts

कैसी रही रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ का पहला दिन-जाने

mohini kushwaha

यूपी कांग्रेस का ‘प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम’ का दूसरा चरण शुरू, 30 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

Neetu Rajbhar

अखिलेश का माया पर तंज, कहा आपसे कौन कर रहा है काम की उम्मीद

kumari ashu