देश

कंधे की सर्जरी बाद सोनिया की सेहत में सुधार

Sonia 05 1 कंधे की सर्जरी बाद सोनिया की सेहत में सुधार

नई दिल्ली। वाराणसी में रोड शो के दौरान कंधे में लगी चोट की सर्जरी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें अब आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है और उन्हें एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोनिया गांधी की कंधे की सर्जरी गुरुवार को यहां गंगा राम अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कंधा रोग विशेषज्ञ मुंबई के संजय देसाई तथा दिल्ली के प्रतीक गुप्ता ने की।

Sonia 05

गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डी.एस.राणा ने कहा, “सोनिया गांधी को आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया है और अस्पताल में उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।”

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, “सोनिया गांधी की ओपन सर्जरी ढाई घंटे तक चली, जिस दौरान उनके कंधे के अगले हिस्से तथा ह्यूमरस में एक छोटा-सा चीरा लगाया गया और उसे उसकी पहले वाली जगह पर खिसकाकर स्क्रू व प्लेट से कस दिया गया।”

जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उनके शरीर में पानी की कमी थी और बुखार भी था। राज बब्बर तथा शीला दीक्षित जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। एक सूत्र ने कहा, “गुरुवार सुबह से ही प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी उनके साथ हैं और कई नेता लगातार उनसे मिलने आ रहे हैं।”

इस सप्ताह की शुरुआत में सोनिया गांधी वाराणसी में एक रोड शो के दौरान अचानक बीमार पड़ गई थीं, जिसके बाद उन्हें राजधानी स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने पहुंचे थे, जिनमें गुलाम नबी आजाद भी थे।

Related posts

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

rituraj

जेटली के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे केजरीवाल!

kumari ashu

आफत: अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, राजधानी दिल्ली में टूटा 47 साल का पुराना रिकॉर्ड

Rahul