मनोरंजन

विवादास्पद नक्शा पोस्ट करने पर सोनम की खिंचाई

Untitled 61 विवादास्पद नक्शा पोस्ट करने पर सोनम की खिंचाई

मुंबई। अनिल कपूर की अभिनेत्री बेटी सोनम कपूर एक नए विवाद में घिर गई हैं। ये विवाद भारत के नक्शे को लेकर है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के साथ भारत का एक नक्शा भी जोड़ा, जिसमें कश्मीर का हिस्सा गायब था।

 

Untitled 61 विवादास्पद नक्शा पोस्ट करने पर सोनम की खिंचाई

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की यह पोस्ट वायरल हो गई और जब उन्हें घेरा जाने लगा, तो उन्होंने इस नक्शे को डिलीट कर दिया। इतना ही नहीं, सोनम द्वारा राष्ट्रगान को लेकर दी गई अपनी राय को लेकर भी उनकी खिंचाई की गई।
सोनम ने राय दी थी कि राष्ट्रगान में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई जैसी लाइन को हटा देना चाहिए क्योंकि उनके हिसाब से ये लाइन भारतीयता की भावना को ठेस पहुंचाती है। सोशल मीडिया पर उनकी इस राय को लेकर खिंचाई हुई और मजाक उड़ाया गया। बाद में सोनम ने खुद की खिंचाई करने वालों को शुक्रिया भी कहा।

Related posts

कभी डेट पर नहीं गईं प्रियंका चोपड़ा

bharatkhabar

पक्की हो गई बात, 31 दिसंबर से राजनीति में कदम रखेंगे रजनीकांत

Vijay Shrer

गौरी खान ने शेयर की पेंटिंग लोगों ने कहा शराब पी रखी है क्या?

mohini kushwaha