मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म ‘नूर’ में सोनाक्षी सिन्हा एक्टिंग के अलावा गायिकी का शौक भी पूरा करेंगी। इस फिल्म में एक गाना सोनाक्षी की आवाज में होगा। पाकिस्तानी पत्रकार की जिंदगी पर बनने वाली इस फिल्म से सोनाक्षी इस साल अपने करिअर की गाड़ी को आगे बढ़ाएंगी। पिछले साल उनकी इस गाड़ी को अकीरा, फोर्स 2 जैसे भयानक झटके लगे। हाल ही में सोनाक्षी उस वक्त मीडिया की सुर्खियों में थी, जब उनको एक पार्टी में उनके कथित ब्वायफ्रेंड के साथ देखा गया था।
अपने ब्वायफ्रेंड बंटी के साथ देखे जाने पर ऐसी खबरें सामने आई कि वो फरवरी में सगाई करने जा रही है हालांकि इस खबर पर किसी भी तरह का कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया। इसके साथ ही वो 70 के दशक में बी आर चोपड़ा के बैनर में बनी राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म इत्तेफाक के रीमेक में सोनाक्षी सिन्हा निगेटिव कैरेक्टर में दिखेंगी। सोनाक्षी अपने करियर में पहली बार ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं, जिसमें ग्रे शेड्स हैं। इस रीमेक में राजेश खन्ना वाले रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा काम करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अगले महीने से फिल्म का पहला शेड्यूल होने जा रहा है।