मनोरंजन

कहीं अनुष्का-विराट की शादी पर ”चन्ना मेरेया” तो नहीं गाने लगे रणवीर सिंह……?

virushka कहीं अनुष्का-विराट की शादी पर ''चन्ना मेरेया'' तो नहीं गाने लगे रणवीर सिंह......?

नई दिल्ली। कभी स्टेडियम में साथ तो कभी फिल्म के सेट पर। विराट और अनुष्का जब भी साथ होते तो सवालों का हुजुम आ जाता। वैसे तो इन दोनों ने अपने प्यार को कभी छिपाया नहीं, लेकिन शादी की बात आते ही दोनों चुप हो जाते। दो दिन पहले इस जोड़ी ने शादी कर ली और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

 

virushka कहीं अनुष्का-विराट की शादी पर ''चन्ना मेरेया'' तो नहीं गाने लगे रणवीर सिंह......?

विराट कोहली का नाम अनुष्का के अलावा तो कभी किसी और से नहीं जुड़ा, लेकिन अनुष्का का नाम एक वक्त रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता था। फिल्म बैंड बाजा बारात के दौरान इनके प्यार की खबरें सामने आने लगी थीं। फिर कुछ पल बाद दोनों अलग हो गए। रणवीर का नाम दीपिका से जुड़ने लगा वहीं अनुष्का हर जगह विराट के साथ दिखने लगीं। दोनो की शादी की खबरें जब सामने आई तो रणवीर सिंह ने भी अपने गुड विश इस जोड़ी को दी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर को लाइक किया। गौरतलब है कि अनुष्का का रणवीर से ब्रेक-अप होने के बाद भी दोस्ती कायम रही और दोनो ने फिल्म दिल धड़कने दो में काम किया और इनकी जोड़ी को पसंद किया गया। फिलहाल तो सबसे बेस्ट जोड़ी विराट और अनुष्का की है। दोनो ने इटली में 11 दिसंबर को सात फेरे लिए और आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो गए।

Related posts

लेबर डे पर कड़ी धूप में फावड़ा चलाते दिखे आमिर खान और आलिया भट्ट

rituraj

अनिल-सोनम फिल्म का टाइटल- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

Rani Naqvi

सलमान खान का लोगों ने किया स्वेग” से स्वागत

mohini kushwaha