उत्तराखंड

पहाड़ों में हुई बर्फ की बारिश, पर्यटकों के चेहरे खिले

snow fall पहाड़ों में हुई बर्फ की बारिश, पर्यटकों के चेहरे खिले

देहरादून। प्रदेश में ठंड के दस्तक देते ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की बारिश शुरू हो गई है। इन दिनों उत्तराखण्ड की अधिकतर चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली हैं। बर्फबारी के बाद यहां आए पर्यटक काफी खुश दिखे। पर्यटक जमकर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। वहीं बर्फ गिरने के बाद से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को सुरकंडा, नागटिब्बा, बुरांशखंडा और धनोल्टी में हल्का हिमपात हुआ। मसूरी के लाल टिब्बा, मालरोड व दुधली भदराज में ओले गिरे।

snow fall 2 पहाड़ों में हुई बर्फ की बारिश, पर्यटकों के चेहरे खिले
फाइल फोटो

 

जिसके बाद कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। वहीं धनोल्टी, सुरकंडा, बुरांशखंडा में हल्का हिमपात होने से वहां मौजूद पर्यटकों के चेहरे खिल गए।

snow fall पहाड़ों में हुई बर्फ की बारिश, पर्यटकों के चेहरे खिले

हिमपात की खबर मिलते ही मसूरी से भी पर्यटकों ने धनोल्टी का रुख किया और हिमपात का आनंद उठाया।

Related posts

आंधी तूफान से दो दर्जन से अधिक की मौत, किसानों पर आफत बनीं आंधी

bharatkhabar

उत्तराखंड : हिमस्खलन से 2 की मौत, बर्फ के तूफान में फंसे पर्वतारोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rahul

देहरादून में ‘इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन करेंने पहुंचे पीएम मोदी

mahesh yadav