September 8, 2024 7:24 am
featured Breaking News मनोरंजन

वायरल हुआ शाहरुख और श्वेता बच्चन का डांस, ‘लैला मैं लैला’ पर दोंनों ने जमकर किया डांस

shweta वायरल हुआ शाहरुख और श्वेता बच्चन का डांस, 'लैला मैं लैला' पर दोंनों ने जमकर किया डांस

मंगलवार को आनंद आहूजा से शादू कर सोनम कपूर मिसेज आहूजा बन गई हैं। कल रात को मुंबई के द लीला होटल में सोनम और आनंद के रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड की कई फेमस सेलीब्रटीज ने पहुंचकर दोंनों को अपनी आर्शीवाद दिया। इस मौके पर सलमान-और शाहरूख ने पहुंचकर पार्टी को और भी एंटरटेनिंग बना दिया।

 

shweta वायरल हुआ शाहरुख और श्वेता बच्चन का डांस, 'लैला मैं लैला' पर दोंनों ने जमकर किया डांस

 

इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज पार्टी में आए। पार्टी में श्वेता बच्चन भी पहुंची। जहां उन्होंने जमकर डांस किया सोशल मीडिया पर उनके डांस की एक वीडियो काफी  वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ छुमके लगाती दिख रही हैं। इस दौरान ‘लैला मैं लैला’ गाना बजते ही श्वेता झूम उठती हैं और जमकर डांस करती दिख रही हैं. खास बात ये है कि श्वेता के पास खड़े किंग खान भी उनके साथ डांस करने लगते हैं.

 

Making the King Dance !

A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond) on May 9, 2018 at 1:16am PDT

इस मौके पर सलमान औऱ शाहरुख ने 22 साल पहले आई अपनी फिल्म करन-अर्जुन का फेमस गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’ गाकर सबको लोट-पोट कर दिया। दरअसल उन्होंने यह गाना सोनम की मोम संगीता कपूर के लिए गाया। वीडियो देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि दोंनों ने पार्टी को कितना एंजॉय किया।

 

गौरतलब है कि सोनम ने मंगलवार को अपनी मौसी के घर पर पंजाबी रीति रिवाज से सादी की। जहां अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी, करिशमा कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, सतीश कौशिक समेत फिल् जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद शाम को मुंबई के द लीला होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जहां सलमान खान, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर और रणवीर कपूर जमकर मस्ती करते नजर आए। वहीं मुकेश अंबानी ने भी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथी रिसेप्श पार्टी में शिरकत की।

 

 

Related posts

बिहार में कुदरत का कहर, 11 लोगों की मौत

rituraj

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स में कांटे की टक्कर, जानें कब-कहां देखें मैच

Rahul

बलूच आर्मी कमांडर का आरोप, पाकिस्तान-चीन खत्म करने पर लगे बलूचों की पहचान

Vijay Shrer