मनोरंजन

कोबारा के चक्कर में अभिनेत्री को मिली जेल

shurti ulfat कोबारा के चक्कर में अभिनेत्री को मिली जेल

मुंबई। अभिनेत्री श्रुति उल्फत को कोबरा के साथ तस्वीर खिचवाना काफी महंगा पड़ गया है। बता दें कि साल 2016 के अक्टूबर महीने में श्रुति ने सोशल मीडिया पर कोबरा के साथ एक वीडियो और कई तस्वीरें डाली थी। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

shurti ulfat कोबारा के चक्कर में अभिनेत्री को मिली जेल
इस वीडियो के खिलाफ मुंबई प्रादेशिक विंग के वन अधिकारियों ने कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया। श्रुति पर आरोप है कि उन्होंने और उनके साथियो ने वन विभाग के नियमों का उल्लंघन किया है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो एक सीरियल ‘नागार्जुन’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था। मामला दर्ज होने के बाद प्रोडक्शन टीम ने इस वीडियो में दिख रहे सांप को नकली बताया था। जिसके बाद वीडियो को जांच के लिए कलिन फॉरेन्सिक लैब भैज दिया गया था।

17 जनवरी को आई रिपोट मे ये साफ हो गया कि बनाइ गई वीडियो असली थी। इसके बाद श्रुति को नोटिस भेजा गया था और प्राथमिक अपराध की रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद 8 फरवरी 2017 को श्रुति और उसके दोनों प्रोडक्शन मैनेजर को एक दिन की कस्टिडी में भेज दिया गया।

Related posts

तस्वीरों में देखिए अनिल की राॅकिंग बर्थडे पार्टी

Anuradha Singh

हैप्पी फिर भाग जाएगी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

mohini kushwaha

सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस जिसे देख सोशल मीडिया पर मच रहा है धमाल

mohini kushwaha