मनोरंजन

श्रद्धा कपूर पहुंची हैदराबाद, इस वजह से होंगी मुंबई से दूर

kapoor श्रद्धा कपूर पहुंची हैदराबाद, इस वजह से होंगी मुंबई से दूर

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना पार्कर दर्शकों को काफी निराश की, लेकिन अपनी एक असफल फिल्म को भुलाकर अपने नए प्रोजेक्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं।श्रद्धा कपूर अब अपनी अगली फिल्म साहो की तैयारियों में जुट चुकी हैं। श्रद्धा इसलिए कुछ दिन तक मुंबई में नहीं नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर हैदराबाद के लिए रवाना हो चुकी हैं, चूंकि अब वह प्रभास के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।

 

kapoor श्रद्धा कपूर पहुंची हैदराबाद, इस वजह से होंगी मुंबई से दूर

बता दें कि साहो की इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धा ने कैटरीना, अनुष्का जैसी कई बड़ी हिरोईनों का पत्ता काटा है। इस फिल्म में वह भारी भरकम हथियार के साथ एक्शन सीन करती नज़र आने वाली हैं। अपने पहले शेड्यूल को अक्टूबर में खत्म कर अभिनेत्री ने अब एक बार फिर साहो के सेट का रुख कर लिया है।

कुछ महीने पहले ही श्रद्धा ने प्रभास से मुलाकात की थी और उनसे मिलकर वो कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गईं थी।इस फिल्म को देश-विदेश में बेहतरीन स्थानों पर फिल्माया जा रहा है। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने बनाया है तो वही प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य ने खूबसूरत गानों के बोल लिखे है।इस फिल्म का टीजर बहुत पहले ही रिलीज कर दिया गया था और लोग टीजर देख कर ही फिल्म का इंतजार कर रहें हैं।

Related posts

जन्मदिन विशेषः फिल्मों से ज्यादा अबु सलेम के प्यार से चर्चा में आईं थीं मोनिका

Vijay Shrer

बॉयफ्रेंड संग स्पॉर्टी केजुअल लुक हॉलिडे पर जाती नजर आईं हिना खान

mohini kushwaha

रानी की सलमान को नसीहत, शादी छोड़ो, सीधे पापा बन जाओ

Vijay Shrer