यूपी

पुरानी रंजिश के चलते हुआ ‘खूनी संग्राम’, युवक को मारी गोली

police, crime, shot, mainpuri, young man, crime news

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलती खूनी संग्राम का मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद घायल हुए व्यक्ति की जेब से बदमाश 25000 रूपए की नकदी भी कर फरार हो गया। जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

police, crime, shot, mainpuri, young man, crime news
young man shot

पूरा मामला जनपद मैनपुरी भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा का है। जहां अवधेश यादव पुत्र अनार सिंह का गांव के ही महाराज सिंह यादव से पुराना विवाद चल रहा था। आए दिन पुरानी रंजिश के चलते विवाद होता रहता था। लेकिन देर रात अवधेश किसी काम से बाइक लेकरल मैनपुरी आया हुआ था और काम खत्म करके वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही वो अहिरवा के निकट पहुंचा वैसे ही महाराज सिंह और उनके दो अन्य साथियों ने उसको गोली मार दी और जेब में रखे 25000 रूपए भी लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रैफर किया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अनुसार गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया था चूंकि उसकी हालत गम्भीर थी इसलिए उसको सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Related posts

मेकअप पर हुई टिप्पणी पर भड़की दुल्हन ने किया शादी से इन्कार, बैरंग लौटी बारात

Shailendra Singh

Ayodhya Ram Temple: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जानें कार्यक्रम का शेड्यूल

Rahul

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कफला रोककर की रास्ते में घायल लोगों की मदद

Rani Naqvi