इलाहाबाद। हण्डिया थाना क्षेत्र के किहुनी गांव में देर रात पड़ोसी ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार कर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे तत्काल नगर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।हण्डिया थाना क्षेत्र के केहुनी गांव निवासी विनोद यादव 28 पुत्र रमाशंकर रविवार की रात घर में सो रहा था।
पड़ोस के कुछ युवक घर में घुसे और उसे सिर में गोली मारकर फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करते हुए तत्काल घायल विनोद को लेकर शहर के एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विनोद यादव के परिजन ने बताया कि लोहिया आवास के आवंटन को लेकर गांव के ही पप्पू पुत्र निजाम से एक माह पूर्व विवाद हुआ था। जिससे वह खुन्नस खाया था और मौके की तलाश में था। उसके पिता का आरोप है कि रविवार की रात पप्पू और उसके कुछ अज्ञात साथी घर में घुसे और विनोद को सोते समय गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
(पवनदेव, संवाददाता)