वायरल

मानसिक विकृति: छोटे कपड़े पहनेंगी तो बलात्कार होगा ही…

rapeeee मानसिक विकृति: छोटे कपड़े पहनेंगी तो बलात्कार होगा ही...

देश में बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, आंकड़े बताते है कि देश मे हर 20 मिनट पर एक महिला से बलात्कार होता है। सरकार देश में बलात्कार को रोकने के लिए कई सारे कानून बनाने की बात करती रही हैं पर वास्तविक रुप से देखा जाए तो यह बस कागजों तक ही सिमट कर रह गई हैं। देश में कई मामले ऐसे भी हुए जिसने ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

देश में जितने भी बलात्कार होते हैं उनमें से कई सारे ऐसे मामले सामने नहीं आते हैं। ऐसे मे अनुमान लगया जा सकता है कि कितनी अधिक संख्या में देश में बलात्कार की घटनाएं होती हैं। बलात्कार की घटनाओं के बाद देखा गया है कि उनमे महिलाओं के चरित्र पर भी सवालिया निशान लगा दिया जाता है। कई बार बलात्कार की घटनाआंें में लोगों को यह कहता देखा जाता है कि इसमें महिलाओं के कपड़े उनका हंसना बोलना या फिर उनका आधुनिक ख्याल का होना है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बलात्कार क्यो होते हैं इसपर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। अगर इसी प्रकार की मानसिकता लोगांे की है तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि आज भी देश कितना पीछे चल रहा है।

Related posts

राहुल गांधी बोले, कश्मीर मामले में मैं नरेंद्र मोदी के साथ, पाक गफलत में न रहे

Trinath Mishra

आतंकी नहीं हैं पाकिस्तानी कलाकार: सलमान

Rahul srivastava

46 साल की महिला का साड़ी पहनकर स्केटिंग करने का VIDEO हो रहा जमकर VIRAL, देखकर आप भी कहेंगे वाह

Rahul