वायरल

महिलाओं पर चौंकाने वाला खुलासा, आप भी रह जाएंगे हैरान

Ladies महिलाओं पर चौंकाने वाला खुलासा, आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न और हिंसा को लेकर जारी एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पांच में चार यानि करीब 79 फीसद महिलाएं सार्वजनिक तौर पर हिंसा और उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। जबकि हर तीसरी यानि करीब 39 फीसद महिलाओं को जबरदस्ती छुआ गया है। Ladies

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक महिला दिवस के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित शहर के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम पर अमेरिका की एक्शन एड ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में महिलाओँ के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न और हिंसा को लेकर आंकड़े पेश किए गए हैं।
यू गवर्नमेंट का ये पोल भारत, ब्राजील, थाईलैंड और यूके के बड़े शहरों में 16 साल और इससे ऊपर की ढाई हजार महिलाओं पर ये सर्वे किया गया है। रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में 84 फीसद महिलाएं 25 से 35 की उम्र के बीच उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। इन महिलाओं में 82 फीसद तो फुल टाइम वर्कर थी जबकि 68 फीसद स्टूडेंट।

हैरानी की बात ये है कि ब्राजील में 89 फीसद, थाईलैंड में 86 पीसद और यूके में 75 फीसद महिलाएं चलती राह में उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि चारों देशों के शहरों में सबसे कम सामाजिक आर्थिक समूहों की महिलाएं हिंसा औऱ उत्पीड़न की शिकार हुई हैं। सर्वे में ये भी पाया गया कि यूके(43 फीसद), ब्राजील(70 फीसद) और थाईलैंड(62 फीसद) में महिलाएं सड़कों पर खुद को असुरक्षित समझती है जबकि भारती महिलाएं(65 फीसद) में सार्वजनिक परिवहन में खुद को असुरक्षित समझती है। एक्शन एड इंडिया के डायरेक्टर(कार्यक्रम और नीति) सेहजो सिंह ने कहा कि ‘हिंसा और उत्पीड़न का डर भारतीय महिलाओं की योग्यता को खासा प्रभावित करता है।’

Related posts

अच्छा जीवन साथी मिलना है बेहद मुश्किल, मिले तो संभालना है कठिन

Trinath Mishra

गाय ने निभाया माता का धर्म, एक महिला की बचाई जिंदगी !

bharatkhabar

वीडियो: तो इसलिए विराट कोहली और शिखर धवन को आया इस बच्ची की मां पर गुस्सा

Rani Naqvi