लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अंदर फैली कलह तो नेता जी के दखल से खत्म हो गई लेकिन शायद उसका असर अब तक देखने को मिल रहा है। खबर है कि यूपी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव में आज राम गोपाल यादव के दो करीबीयों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। शिवपाल ने रामगोपाल के सगे भाजें एमएलसी अरविंद यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
उनके इस कदम से परिवार में एक बार फिर तनाव पैदा होने के कायस लगाए जा रहे हैं। खिलेश कुमार यादव को भूमि कब्जे तथा ऐसी ही अन्य गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल रहने के लिए निष्कासित किया गया है। वहीं इटावा के विवादित प्रधान चंदगी राम को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।