मनोरंजन

टीवी की पुरानी भाभाजी शिल्पा शिंदे के साथ हुई छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

shipla टीवी की पुरानी भाभाजी शिल्पा शिंदे के साथ हुई छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

मुंबई। टीवी की दुनिया में भाभाजी के नाम से मशहूर हुई शिल्पा शिंदे एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार सुर्खियों में रहने का कारण है शिल्पा की ओर से पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर। यह एफआईआर शिल्पा ने अपने शो भाभी जी घर पर हैं के प्रड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ दर्ज कराई है। शिल्पा ने संजय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुबंई के मलाड पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

shipla टीवी की पुरानी भाभाजी शिल्पा शिंदे के साथ हुई छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

शिल्पा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लिखा है की शूटिंग के सेट पर संजय कोहली आकर उनसे छेड़छाड़ करते थे। साथ ही उनको गलत तरह से हाथ लगाते और समझोता करने के लिए भी कहते थे। शिकायत के मुताबिक शिल्पा ने यह आरोप भी लगाया है की संजय उनको समझोता ना करने पर उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी भी देते थे।

बता दें की शिल्पा ने इस घटना के एक साल बाद शिकायत दर्ज की है। इस पर शिल्पा ने कहा की वो काफी डरी हुई थीं। शिल्पा के अनुसार उन्होने भाभी जी घर पर हैं की दूसरी महिला प्रड्यूसर को छेड़छाड़ की पूरी जानकारी दी थी। लेकिन उस महिला प्रड्यूसर ने भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट कर दी ऐसी फोटो, लोगों ने कमेंट कर कहा टॉप में बंटन तो लगावा लो!

Shailendra Singh

‘संजू’ का आया कलेक्शन, साबित हुआ साल की सबसे बड़ी फिल्म

mohini kushwaha

एक्शन से भरपूर बागी-2 पहले दिन की कमाई ने तोड़ा रिकॉड

mohini kushwaha