देश

शीला दीक्षित का लखनऊ में रोड-शो, उमड़ी भीड़

Sheela शीला दीक्षित का लखनऊ में रोड-शो, उमड़ी भीड़

लखनऊ| दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित रविवार को लखनऊ पहुंचीं। हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही शीला के स्वागत में पहले से मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह लखनऊ में रोड-शो पर निकलीं। इस दौरान भी कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। पहली बार लखनऊ में कांग्रेसियों की इतनी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद संजय सिंह और रीता बहुगुणा जोशी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

Shila Dixit

लखनऊ में शीला का रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट तिराहा, कृष्णा नगर, अवध अस्पताल, पकरी का पुल, मजार चौराहा, हुसैनगंज चौराहा व बर्लिगटन चौराहा होते हुए हजरतगंज पहुंचा। इस दौरान शीला के साथ गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दी। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका स्वागत किया गया।

स्वागत के बाद शीला दीक्षित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। यहां भी पहले से भीड़ मौजूद थी। उनका भव्य स्वागत किया गया। वह यहां प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
(आईएएनएस)

Related posts

पीएम मोदी 3 जनवरी को जालंधर में 106वें ISC-2019 का उद्घाटन करेंगे

mahesh yadav

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह का पीएम मोदी को मिला निमंत्रण

rituraj

50 करोड़ लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा,1350 बीमारी शामिल

mohini kushwaha