पटना। शत्रुघ सिन्हा एकबार फिर से निशाने पर हैं, भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस बार उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश की तारीफ कर चर्चाओं में आए है। अपने ताजा 2 बयानों में उन्होंने यू.पी. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की तथा यू.पी. चुनाव में खुद को स्टार प्रचारक नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। शत्रुघ्न के इन बयानों पर भाजपा खफा दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी प्रचारकों की लिस्ट से बाहर निकाले जाने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि पार्टी अपने स्टार प्रचारकां को भूल गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं हैरान हो गया था जब मैंने यू.पी. में हो रहे चुनाव के लिए अपना नाम कैम्पेनर्स की लिस्ट में नहीं देखा। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने आपको देश का सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताते हुए कहा कि बिहार चुनाव के वक्त भी उन्हें भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं रखा था और न ही चुनाव में उनका इस्तेमाल किया था। चुनाव के बाद उसका नतीजा भाजपा की हार के रूप में सामने आया। पहले भी पार्टी लाइन से अलग बोल चुके हैं शॉटगनशत्रुघ्न सिन्हा पहले भी कई मौकों पर भाजपा की लाइन से अलग बोल चुके हैं।