बिज़नेस

शेयर बाजारों में आई 699 अंकों की भारी गिरावट

SENSEX शेयर बाजारों में आई 699 अंकों की भारी गिरावट

मुंबई। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 698.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,818.82 पर और निफ्टी 229.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला और 698.86 अंकों या 2.54 फीसदी गिरावट के साथ 26,818.82 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,344.85 के ऊपरी और 26,777.18 के निचले स्तर को छुआ।

sensex

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 172.83 अंकों की गिरावट के साथ 27,344.85 पर खुला और 229.45 अंकों या 2.69 फीसदी गिरावट के साथ 8,296.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,460.60 के ऊपरी और 8,284.95 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 467.56 अंकों की गिरावट के साथ 12,464.02 पर और स्मॉलकैप 441.71 अंकों की गिरावट के साथ 12,485.07 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। वाहन (4.53 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (4.30 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (4.19 फीसदी), रियल्टी (4 फीसदी) और आधारभूत वस्तुएं (3.74 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Related posts

देश में सोने की मांग 2018 की पहली तिमाही में 12 प्रतिशत घटकर 115.6 टन रही

Rani Naqvi

काउंसिल बनाएगी जीएसटी को सरल, जाने कैसे

Rani Naqvi

खरीदना चाहते है 20000 ​की रेंज में नया फोन तो देखिए स्मार्टफोन की लिस्ट के साथ उनके फीचर्स और कीमत

Trinath Mishra