शंघाई। चीन के शंघाई डिज्नीलैंड में जून के मध्य से लेकर अब तक इन चार महीनों में 40 लाख पर्यटकों ने रुख किया है। वाल्ट डिज्नी के चेयरमैन और सीईओ रॉबर्ट इगर ने कहा, शंघाई डिज्नीलैंड अब एक राष्ट्रीय पर्यटक स्थल बन गया है। यहां आधे से अधिक पर्यटक शंघाई से बाहर से आते हैं।उन्होंने बताया कि शंघाई डिज्नीलैंड के पर्यटकों को मिकी माउस और जूटोपिया बहुत भा रहे हैं।
कंपनी की इस साल आमदनी 55 अरब डॉलर से अधिक की रही है, इस तरह इसमें वार्षिक तौर पर छह फीसदी का इजाफा हुआ है। इगर ने बताया कि कंपनी की आय में वृद्धि के लिए शंघाई रिसॉर्ट की अहम भूमिका है।