मनोरंजन

आनंद के साथ शाहरुख की फिल्म 2018 में होगी रिलीज

shahrukh khan आनंद के साथ शाहरुख की फिल्म 2018 में होगी रिलीज

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बन रही निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म 21 दिसम्बर 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। शाहरुख का कहना है कि उनके लिए यह फिल्म काफी खास है। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी की रेड चिलीज एंटरटेनमेंटनामक एक फिल्म कंपनी है। इसके आधिकारिक ट्विटर के जरिए इस फिल्म की रिलीज तारीख को जारी किया गया।

 

पोस्ट में लिखा गया, आनंद के साथ हमारी फिल्म की की घोषणा करते हुए हम काफी खुश हैं। यह 21 दिसम्बर 2018 को रिलीज होगी। इसके नाम की घोषणा भी जल्दी ही होगी। कहा जा रहा है कि शाहरुख को इस फिल्म में एक बौने की भूमिका में देखा जाएगा। ट्वीट में कहा गया है, हमारे लिए यह फिल्म सबसे अधिक खास है। इसका नाम भी काफी अच्छा है। इसका इंतजार करें। इस बीच, शाहरुख निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग में प्राग में व्यस्त हैं। इसमें अनुष्का शर्मा और शाहरुख की जोड़ी को एक बार फिर एक साथ देखा जाएगा।

Related posts

ट्टीटर पर राधिका आप्टे ने ट्रोल्स को किया ट्रोल, अगली वेब सिरीज़ को किया प्रमोट

mohini kushwaha

देखिए: बुआ के बेबी शावर में तैमुर ने की मस्ती, करीना-करीश्मा बनी जुड़वा

Rani Naqvi

बॉयफ्रेंड निक के साथ ये करती आई प्रियंका नजर

mohini kushwaha