featured देश पंजाब राज्य

पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां संदिग्ध अवस्था में अपने आवास पर मिले मृत

mohali murder senior journalist

मोहली। वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद एक और वरिष्ठ पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के मौहली का है जहां वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरूचरन कौर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए। दोनों के शव उनके आवास मोहली स्थित फेज-3, बी-2 से मिले हैं। पुलिस को शक है कि यो डबल मर्डर केस हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। केजी सिंह इंडियन एक्सप्रेस के न्यूज एडिटर रह चुके हैं। इसके साथ हा उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया और द ट्र‍िब्यून में भी काम किया था। पंजाब पुलिस हर एंगल से केस की जांच कर रही है। केजे के घर से कई चीजे गायब हैं। जिसमें टीवी और कई आइटम शामिल थे। पंजाब एसएसपी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

mohali murder senior journalist
mohali murder senior journalist

बता दें कि हाल ही में पत्रकारों पर लगातार हमले हुए हैं और उनकी हत्याएं की गई हैं। कन्नड़ भाषा की पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु में हत्या के बाद त्रिपुरा में शांतनु भौमिक की रिपोर्टिंग के दौरान अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शनिवार को केजे सिंह की हत्या की खबर आई है। केजे सिंह अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पूर्व समाचार संपादक थे। उनकी मां 92 वर्ष की थीं। केजे सिंह की उम्र 60 वर्ष के आस पास थी। पुलिस को आशंका जताई है कि दोनों लोगों की हत्या की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

वहीं मोहाली के डीएसपी आलम विजय सिंह ने कहा कि दोनों लोगों की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर वरिष्ठ पत्रकार और उनकी मां की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को तुरंत पकड़ने को अपील की है।

Related posts

रूस का दावा अमेरिकी खुफिया विमानों को रडार ने किया ट्रैक

Mamta Gautam

अपनी नई पार्टी बनाएंगे प्रशांत किशोर, ट्वीट कर दी जानकारी , बोले शुरुआत बिहार से

Rahul

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल को मिली कामयाबी, 106 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Rahul