featured देश

बेनामी संपत्ति पर पीएम मोदी का एक्शन, ‘800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति हुई जब्त’

pr 5 बेनामी संपत्ति पर पीएम मोदी का एक्शन, '800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति हुई जब्त'

इस बार का स्वतंत्रता दिवस का मौका बेहद ही खास है। लोगों में इस दिन को लेकर काफी उत्साह भरा हुआ है और हो भी क्यों ना, आखिर देश की आजादी के दिन के साथ-साथ इस दिन श्री कृष्म भगवान का भी जन्म हुआ है। जी हां, इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जन्माष्टमी भी मनाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने चौथी बार लाल किले से तिरंगे को फहराया है। इस दौरान उनका भाषण सुनने के लिए लोगों का जमावड़ा देखा गया।

 

pr 5 बेनामी संपत्ति पर पीएम मोदी का एक्शन, '800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति हुई जब्त'

पीएम मोदी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए लोग घंटों तक खड़े रहे। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने बेनामी संपत्ति का जिक्र किया। पीएम मोदी ने इस मुद्दे को लेकर कहा है कि बेनामी संपत्ति पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा है कि इस पर हुई कार्रवाई के बाद 800 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है। यह सरकार के लिए एक बड़ी सफलता है।

पीएम मोदी ने कहा है कि आज के दौर में ईमानदारी का महोत्सव मनाया जाता है। इसके साथ ही पीएम मोदी जीएसटी के बारे में बोले और कहा कि जीएसटी लागू होने से देश को नई ताकत मिली है। पीएम मोदी ने कहा है कि कालेधन के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। अगर बेनामी संपत्ति के बारे में बात की जाए तो आपको बता दें कि बेनामी संपत्ति के मामले में बिहार आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मुश्किलें खासा बढ़ी हुई हैं।

लालू यादव के साथ साथ उनका परिवार की नींद भी इस मामले को लेकर उड़ी हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगने के बाद जांच एजेंसी ने काफी सख्त रवैय अख्तियार कर लिया है। यहां तक की लालू यादव की बेटी मीसा भारती तथा मीसा भारती के पति और लालू यादव के दामाद शैलेश कुमार भी अब जांच एजेंसियों के हत्थे चढ़े हुए हैं। बेनामी संपत्ति को लेकर मीसा भारती के दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर छापेमारी भी की गई है यहां तक की मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से काफी पूछताछ भी की गई है।

Related posts

बुराड़ी कांड में नया खुलासा-ललित के अलावा 4 ‘आत्माओं’ ने ली 11 की जान

mohini kushwaha

Arvind Kejriwal Poster: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए पोस्टर, लिखा- बेईमान

Rahul

50 से ज्यादा महिलाओं से रेप कर चुका है मैथ में ग्रेजुएट 28 साल का युवक

Rani Naqvi