शख्सियत

बर्थडे पर जानिए सहवाग का खेल जगत में सफर

sehwag 1 बर्थडे पर जानिए सहवाग का खेल जगत में सफर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आज 38 साल के हो गए है। उन्होंने पिछले साल अपने जन्मदिन पर अंर्तराष्टीय खेल से सन्यास ले लिया था। भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी सलामी बल्लेबाजों का जिक्र होगा उसमें सहवाग का नाम सबसे ऊपर ही आएगा। सहवाग दायें हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं साथ ही वो टीम में जरूरत पड़ने पर स्पिन भी किया करते रहे हैं।

sehwag_2

सहवाग को ‘नज़फगढ़ का सुल्तान’ के सुल्तान और वीरू के नाम से भी जाना जाता है। सहवाग ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का पहला अंर्तराष्टीय मैच खेला। घरेलू खेलों की बात करें तो उन्होंने 1997 में दिल्ली क्रिकेट टीम से अपने करियर की शुरूआत की। सहवाग  ने 104 टेस्ट, 251 एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। वीरू एकमात्र भारतीय टीम के पहले खिलाड़ी हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट के मैच में 300 से अधिक रनों का विशाल स्कोर बनाया।

sehwag_4

मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की छक्के छुड़ाने वाले बैटसमैन सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ था। सहवाग ने वनडे और टेस्ट के अलावा टी-20 मैचो में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है।

sehwag_3

सहवाग के जन्मदिन पर दुनिया भर के उनके करोड़ो फैन्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अंर्तराष्ट्रीय मैच से सन्यास लेने के बाद से सहवाग ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं। सहवाग को उनके खेल जगत में अभिन्न योगदान के लिए पदम श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

Related posts

कर्ज माफी चुनाव जीतने का पूराना फार्मुला, सबसे पहले पूर्व पीएम वीपी सिंह ने कि थी कर्जमाफी

Rani Naqvi

अनुष्का शर्मा और पीवी सिंधु को मिली फोर्ब्स ’30 अंडर 30 एशिया’ कप में एंट्री

mohini kushwaha

…और इस तरह चंद्रशेखर कहलाए ‘आजाद’

kumari ashu