मनोरंजन

जानिए किसके साथ जन्मदिन मनाएंगे जावेद अख्तर

enter जानिए किसके साथ जन्मदिन मनाएंगे जावेद अख्तर

नई दिल्ली। शायर-लेखक-सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अख्तर के 72वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी शबाना आजमी ने करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ शाम को पार्टी प्लान की है। इसमें मेहमानों को घर का बना खाना परोसा जाएगा। पार्टी का विचार शबाना आजमी का है. अपने पिता महान शायर कैफी आजमी की जयंती पर शनिवार को संगीतमय शाम की समाप्ति के बाद, शबाना अपने पति के जन्मदिन पर परिजनों-दोस्तों के साथ बिना धूमधड़ाके वाला जश्न मनाना चाहती थीं।

enter जानिए किसके साथ जन्मदिन मनाएंगे जावेद अख्तर

लेकिन, ऐसा हो नहीं सका। शाम खामोशी से नहीं बीतेगी, यह मेहमानों की बढ़ती सूची से साबित हो गया। पार्टी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, ‘जब जादू (जावेद) की बात आती है तो आखिरी मिनट तक कुछ भी फैसला नहीं हो पाता। इसलिए आखिरी रात तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि क्या होगा। उनके नाम में न केवल जादू है बल्कि यह उनका व्यक्तित्व है। दोस्तों ने कहा कि हम उनके लिए आएंगे। तो, अब घर की बनी ढेर सारा डिश होंगी, दोस्त होंगे, खुशी होगी’।

Related posts

ये क्या! सुरवीन ने भी ले लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर की घोषणा

Vijay Shrer

पापा के दोस्त के जन्मदिन में तैमूर ने तेज आवाज से गाया बर्थडे सॉन्ग, वीडियो सोशल मीडिया हो रहा वायरल

Trinath Mishra

फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर के साथ यामी गौतम ने रचाई शादी, सभी को किया सरप्राइज

pratiyush chaubey