धर्म

जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल ?

rashifal 2017 जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल ?

धनु राशिफल 2017

sogitorius 12 जानिए साल 2017 में कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल ?

-नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है।

-उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रमोशन मिलने के भी योग बने हुए हैं।

-वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है और कंपनी की तरफ से आपको सुख-सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।

– नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो ये समय एकदम सही है।

– कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

-अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी विवाद से आपको बचना चाहिए।

-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें नहीं तो कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

-किसी व्यक्ति की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है।

-आर्थिक मामलों में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको अपने प्रयास तेज करने पड़ सकते हैं।

-कामर्स में करियर बनाने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है।

– मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों को मन चाहे कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है।

-जो लोग प्रतियोगी या सरकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास और तेज कर देने चाहिए।

-पारिवारिक मनमुटाव सुलझेगा और नए लोगों से मुलाकात बढ़ेगे।

-दाम्पत्य जीवन में आपको मानसिक उलझन रहने वाली हैं। साथ ही गुस्से के चलते रिश्तों में तनातनी बढ़ सकती है।

-अपने जीवन साथी के साथ आदर व प्रेम से पेश आएं क्योंकि उन्हें आपकी सदैव जरुरत है।

-मौजमस्ती व मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

-प्रेम संबधों के लिए ये साल काफी अच्छा रहेगा।

– प्रेमी जोड़े के बीच रही दूरी खत्म होने के कगार पर है।

-नए प्रेम प्रसंगों की शुरुआत भी की जा सकती है। साथ ही आपको प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

– एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

-स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

-समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं।

-अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें।

-धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
-शनि साढ़ेसाती का फल – निजी जन से मनमुटाव, शत्रुओं की बढ़ोत्तरी, रोग कष्ट, गृह कलेश और धन हानि।

उपाय:-

गुरुवार को गरीब बच्चों में कोई पीली मिठाई बांटे।

नहाने के उपरांत मस्तिष्क पर पीले चन्दन का तिलक लगाएं

शुभ अंक:-

आपके लिए 3, 12, 21 और 30 शुभ अंक हैं।

शुभ रंग:-

आपके लिए लाल, पीला और नारंगी रंग शुभ है।

शुभ दिशा:-

आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है।

Related posts

हरिद्वार कुंभ को लेकर सरकार का फैसला, जानिए साधु संत क्यों हैं नाराज

Aman Sharma

6 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

ईद के दिन गले मिलने पर बवाल

Breaking News