मनोरंजन

तस्वीरों में देखिए बिपाशा ने कैसे मनाया अपना पहला ‘करवाचौथ’

bipasha4 तस्वीरों में देखिए बिपाशा ने कैसे मनाया अपना पहला 'करवाचौथ'

मुंबई। करवाचौथ का त्योहार हर महिला के लिए खास होता है फिर चाहे वो कोई भी क्यों न हों। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी बिपाशा बासू ने भी अपना पहला करवाचौथ कुछ खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर बिपाशा ने एक पिंक कलर का सूट पहना हुआ था और करन ने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस मौके पर बिपाशा ने एक खास हेयर स्टाइल के साथ हाथ में पूजा की थाल लिये एक के बाद एक पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।

bipasha4

बता दें कि बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर ने इसी साल 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी से पहले बिपाशा और करन ने एक साथ अलोन फिल्म में काम किया था जिसके बाद इन दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी। करन ग्रोवर इससे पहले दो बार शादी कर चुके है लेकिन उनकी शादी ज्यादा लंबे वक्त नहीं चली और जल्द ही उन्होंने अपने आप को इस बंधन से आजाद कर लिया। गौरतलब है कि बिपाशा और करन ने हाल ही में अपनी बोल्ड फोटोज के चलते काफी सुर्खियां बटोरी थी जिस पर लोगों ने उनका काफी मजाक उड़ाया था।

shipra-saxena (शिप्रा सक्सेना)

Related posts

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर रिलीज

Rani Naqvi

‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13’ के विजेता इनामी राशि से खोलेंगे चीनी भोजनालय

Nitin Gupta

दीपिका पादुकोण बन सकती हैं बिग बॉस के घर की पहली गेस्ट

Anuradha Singh