डेरे में पुलिस के तलाशी अभियान का शनिवार को दूसरा दिन है। पहले दिन पुलिस को कई सारे महत्वपूर्ण सुराग मिले तो दूसरे दिन भी उम्मीद जताई जा रही है कि फिर से कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली राम रहीम की गुफा को पुलिस ने पूरी तरह से खंगाल दिया। जिसके बाद एक बार फिर से चौंकाने वाली और बाबा किस हद तक अय्याश है उसकी जानकारी सामने आई है।
डेरा सच्चा सौदा के नाम से पहचाने जाने वाला राम रहीम की अय्याशी के अंदर की गुफा की जब पुलिस ने पूरी किताब खोली तो पता लगा कि एक गुप्त मार्ग साध्वियों के आश्रम तक निकलता है। गुफा के अंदर हनीप्रीत का बुटीक भी पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है।
पुलिस को डेरे से नए नोटों के साथ पुराने नोटों का जखीरा तथा प्लास्टिक की करेंसी बरामरद हुई है। प्लास्टिक की करेंसी का उपयोग डेरे में मिलने वाले सामान के लिए किया जाता था। पुलिस को यहां से एक ओवी वैन, बिना नंबर वाली कारें, हार्ड डिस्क, कंप्यूटर, लैपटॉप, दवाईयां तथा पुलिस को यहां से 2 नाबालिग समेत 5 लोग भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि डेरे में से पुलिस को प्रिंटिंग प्रेस, एमसीजी मार्ट, गेस्ट हाउस की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस को राम रहीम के इस रहस्यमयी दुनिया में से कई सारे विस्फोटक पदार्थ भी बरामद हुए हैं। यहां तक की एक खुफिया गुफा का भी पुलिस ने खुलासा किया है। इस गुफा के बारे में बताया जाए तो इसका गेट एक अलमारी में है और यह गुफा सीधा लड़कियों के कॉलेज में खुलती है।