Breaking News दुनिया

सऊदी: क्राउन प्रिंस का आदेश अब देश में महिलाएं चला सकती हैं बाईक और ट्रक

mahila सऊदी: क्राउन प्रिंस का आदेश अब देश में महिलाएं चला सकती हैं बाईक और ट्रक
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने अब महिलाओं को ट्रक और मोटरसाइकल चलाने की आदेश दे दिया है। देश में महिलाओं के ड्राइविंग पर लगे प्रतिबंध खत्म होने के तीन महीने बाद अधिकारियों ने ये बात कही। बता दें कि इसी साल सितंबर में किंग सलमान ने एक शाही आदेश मे कहा था कि महिलाएं अगले साल जून से वाहन चला सकेंगी। क्राउन प्रिंस के इस कदम को सऊदी अरब जैसे रूढ़िवादी देश में एक महत्वकांक्षी सुधार के रूप में देखा जा रहा है। सऊदी सरकार के ट्रैफिक विभाग की तरफ से नए नियमों का विस्तृत विवरण दिया जा चुका है।
mahila सऊदी: क्राउन प्रिंस का आदेश अब देश में महिलाएं चला सकती हैं बाईक और ट्रक
इन नियमें में कहा गया है कि महिलाएं अब मोटरसाइकल के साथ-साथ ट्रक भी चला सकती हैं। आपको बता दें कि शाही आदेश में कहा गया था कि ड्राइविंग के नियम महिला और पुरुष दोनों के लिए बराबर होंगे। इसमें कहा गया था कि महिला संचालित कारों के लिए अलग से कोई स्पेशल लाइसेंस प्लेट नंबर नहीं होगा। जबकि महिलाओं से संबंधित दुर्घटनाओं और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों का निपटारा स्पेशल सेंटरों पर होगा। ये सेंटर महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा।

Related posts

पुलवामा में आतंकियों व जवानों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, जवान शहीद

bharatkhabar

उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में अनोखी पहल, बेटियों के अधिकार को दिया बढ़ावा

Samar Khan

अमेरिकी चुनाव से वित्तीय अनिश्चितता बढ़ी : दक्षिण अफ्रीका

shipra saxena