दुनिया

अब सऊदी में भी मिलेगी महिलाओं को बिकनी पहनने की आजादी

saudi arabia, luxury beach resort, women, bikini, inste, burkha

नई दिल्ली। सऊदी अरब को महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा रूढ़िवादी देश माना जाता है। सऊदी में महिलाओ के लिए सबसे ज्यादा सख्त कानून सऊदी अरब में हैं खास कर उनकी पोशाक को लेकर वहां सबसे ज्यादा सख्त कानून हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अब वहां कि महिलाओं को कुछ राहत मिल सकती है। बहुत जल्द वहां कि महिलाओं को बिकनी पहनने की इजाजत मिल सकती है। सऊदी अरब में बहुत जल्द एक लग्ज़री रिजॉर्ट खुलने वाला है। जहां महिलाओं को बिकनी पहनने की इजाजत होगी। सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि देश के नॉर्थवेस्ट कोस्टलाइन के पास रेड सी के नाम इस रिजॉर्ट को खोला जाएगा।

saudi arabia, luxury beach resort, women, bikini, inste, burkha
saudi arabia luxury beach resort

बता दें कि सऊदी की अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण के तहत इस रिजॉर्ट खोलने की घोषणा की गई है। दुनियाभर में सऊदी में महिलाओं के लिए सबसे कड़े नियम हैं। यहां महिलाएं ड्राइविंग नहीं कर सकतीं। यहां महिलाएं मंजूरी के बिना यात्रा तक नहीं कर सकतीं। साथ ही महिलाओं को घर से बाहर निकलते समय अपने बाल और शरीर भी ढकना जरूरी है। लेकिन सरकार ने कहा है कि इस रिजॉर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर चलाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी का ये रिसोर्ट सेमी ऑटोनोमस होगा। यहां पर महिलाओं को सऊदी के परंपरागत कपडे जैसे बुर्का और नकाब पहनने की बंदिशें नहीं होंगी। यहां विदेशी पर्यटकों को भी आने की छूट होगी। 200 मील के अंदर बने इस रिजॉर्ट में महिलाएं पुरुष के सामने भी बिकनी पहन सकती है। सऊदी अरब के इन्वेस्टमेंट फंड के मुताबिक रेड सी प्रॉजेक्ट एक लग्जरी रिसोर्ट है जो लगून आइलैंड के पास होगा। इससे सऊदी अरब भी इंटरनैशनल टूरिजम मैप में शामिल होग। यहां आने वाले टूरिस्ट्स को पैराशूटिंग, ट्रैकिंग जैसी ऐक्टिविटिज भी कर सकते है। यह रिसोर्ट 2019 में बनना शुरू होगा और 2022 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है।

Related posts

ब्राज़ीलियाई राज्य बाहिया रूसी स्पूतनिक वी वैक्सीन की 50 मिलियन डोज लेगा

Trinath Mishra

ब्रिटिश संसद के बाहर सिख को मुस्लिम समझ किया हमला, हमलावर बोला ”मुस्लिम गो बैक”

Vijay Shrer

भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर संसद में कार्यक्रम

Pradeep sharma