उत्तराखंड

उत्तराखण्ड विस चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर

sp उत्तराखण्ड विस चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर

देहरादून। उत्तर प्रदेश में सपा कुनबे में सियासी संग्राम चल रहा है लेकिन उत्तराखण्ड में सपा ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली है।  पार्टी ने उत्तराखण्ड ने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। लेकिन उस पर मुहर लगनी बाकी है। गौरतलब हो की सपा प्रदेश अध्यक्ष डा. एसएन सचान प्रत्याशियों की सूची लेकर लखनऊ में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकत करने पहुंचे थे। हालांकि सपा में संग्राम के कारण दोनों की मुलाकात संभव नहीं हो पाई है।

sp उत्तराखण्ड विस चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर

कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार को सचान मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर प्रत्यशियों के नाम पर मुहर लगा सकते हैं। गौरतलब है किउत्तर प्रदेश सपा में मचे घमासान का असर उत्तराखण्ड में भी देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता यह जान नहीं कर पा रहे है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है। प्रत्याशियों के टिकट पर अंतिम फैसला कौन लेगा। मुलायम सिंह या फिर अखिलेश यादव।

Related posts

‘योग फॉर वेलनेस’ कैंप से लोगों को मिला सुखद अनुभव, शोधन की भी दी जानकारी, थ्रिल ज़ोन ने किया आयोजन

Trinath Mishra

उत्तराखंड में चुनाव- 2022 की तैयारी, कड़ी सुरक्षा के बीच रुद्रपुर पहुंची वीवी पैड मशीनें

Rani Naqvi

उत्तराखण्ड में किया जाएगा आपदा प्रबंधन पर छटवीं विश्व कांग्रेस का आयोजन

Rahul