लखनऊ। उत्तर प्रदेश का रण दिनों-दिन घमासान होता जा रहा है। खासकर राजधानी लखनऊ की विधानसभा सीटों पर इस बार हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है। एक तरह लखनऊ कैंट की सीट है जिस पर अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। तो दूसरी तरफ सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा की स्वाति सिंह और समाजवादी पार्टी के अनुराग यादव के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
कौन है अनुराग यादव
बता दें कि अनुराग यादव मुलायम सिंह यादव के परिवार के ही सदस्य है। वह मुलायम भतीजे है। अनुराग यादव सांसद धर्मेन्द्र यादव के भाई हैं। अनुराग को स्वाति सिंह के खिलाफ मैदान में उतारने का ऐलान किया है। अनुराग यादव सांसद धर्मेन्द्र यादव के भाई हैं।
उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।