Breaking News featured यूपी

सहारनपुर,मथुरा,जेवर और आगरा की आग ठंडी ना हुई अब मुजफ्फरनगर सुलगा

yogi Muzaffarnagar 4 सहारनपुर,मथुरा,जेवर और आगरा की आग ठंडी ना हुई अब मुजफ्फरनगर सुलगा

मुजफ्फरनगर। सूबे में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा। या यूं कहें कि योगी सरकार के दिन अभी ठीक नहीं है। पहले सहारनपुर जला, फिर मथुरा सुलगा फिर जेवर ने हाहाकार मचा दिया। योगी सरकार के कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के दावे खोलले साबित होने लगे तभी आगरा की आग ने कहर बरपा दिया। आगरा की आग अभी ठंडी भी ना हुई थी कि अब मुजफ्फरनगर दहक उठा है। छोटे से विवाद ने मिनट भर में सांप्रदायिक रंग ले लिया।

yogi Muzaffarnagar 4 सहारनपुर,मथुरा,जेवर और आगरा की आग ठंडी ना हुई अब मुजफ्फरनगर सुलगा

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में कपड़ों पर गंदा पानी पड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि इसने सांप्रदायिक रंग ले लिया। फिर क्या होना था दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ इसके बाद मामला ज्यादा गम्भीर होने पर फायरिंग होने लगी। इस पूरे घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं। गांव में तनाव इस कदर फैला है कि प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए दोनों पक्षों से 20 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

बीते सोमवार की शाम को नई मंडी थाना इलाके के नसीरपुर में रहने वाला इकबाल नमाज पढ़ कर लौट रहा था। तभी ब्रजपाल के घर के पास उसके कपड़ों पर नाली के गंदे पानी के छींटे पड़ गये। बस इतनी सी बात को लेकर दोनों पक्षों पर महाभारत शुरू हो गई। मामला पचायत तक आया तो दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया। लेकिन शाम होते होते फिर दोनों आपस में भिड़ गये। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुए और गोलियां भी चली। इस मामले में ब्रजपाल औऱ उसके बेटे आकाश को गोली भी लगी है। इसके साथ आधा दर्जन से अधिक घायल हुए है।

गोली लगने के चलते इलाज के दौरान अस्पताल में ब्रजपाल के लड़के की मौत हो गई है। जबकि ब्रजपाल की हालत गम्भीर बनी हुई है। मामले में लगातार सांप्रदायिक स्थिति और हालात के बिगड़ने को लेकर एसएसपी अनंत देव ने मौके पर पहुंच कर पूरे गांव का मुयायनाो भी किया है। इसके साथ ही लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई भी की जा रही है। हालात नियंत्रण में रहें इसके लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related posts

LIGO, Virgo को सबसे बड़े ब्लैक होल विलय से संकेत मिले

Samar Khan

बीजेपी का स्थापना दिवस आज, शाह, नड्डा ने ट्वीट कर दी बधाई, पीएम करेंगे संबोधित

Saurabh

SC ने खतना को चुनौती देने वाली याचिका 5 न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ को भेजी

mahesh yadav