दुनिया

रूस, यूक्रेन के साथ संबंध समाप्त नहीं करेगा: पुतिन

Putin रूस, यूक्रेन के साथ संबंध समाप्त नहीं करेगा: पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि देश की यूक्रेन के साथ संबंध समाप्त करने की कोई मंशा नहीं है। पुतिन ने क्रीमिया में रूस सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, “यूक्रेन की राजदूत स्तर पर पूर्ण राजनयिक संबंधों की अनिच्छा के बावजूद हम उनसे संपर्क साधने और सहयोग देने के अवसरों का सृजन करेंगे।” रूस प्रायद्वीप में संघर्षो के बाद अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा रहा है।

Putin

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने यूक्रेन प्रशासन पर आतंकवादियों के एक समूह को भेजने का प्रयास करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि, यूक्रेन ने आरोपों से इनकार किया है। पुतिन ने कहा, “ऐसा लगता है कि यूक्रेन में हमारे साझेदारों ने स्थिति को और बढ़ाने का विचार किया है और यह स्पष्ट है क्यों।”

पुतिन ने कहा कि इसके पीछे का कारण यूक्रेन कामिन्सक समझौतों के क्रियान्वयन से बचना है।

Related posts

अमेरिका में मस्जिदों को मिले मुसलमानों के खिलाफ धमकी भरे पत्र

bharatkhabar

उत्तर कोरिया ने अपने अमेरिकी दूत को गोलियों से भुनवा दिया, जानें क्या है वजह

bharatkhabar

जाने क्यों HOWDY MODI कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मांगी सीनेटर जॉन कॉर्निन की पत्नी से माफी

Rani Naqvi