देश

भारत के वार्षिक हज कोटे में की 34,500 की वृद्धि

haj भारत के वार्षिक हज कोटे में की 34,500 की वृद्धि

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हज कोटे को लेकर एक नई पहल की है, सरकार ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। केंद्रीय केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, है इस संबंध में सउदी अरब के जेद्दा में नकवी ने सउदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहिर बेन्तेन के साथ हज 2017 के सम्बन्ध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये।

haj भारत के वार्षिक हज कोटे में की 34,500 की वृद्धि

इस बारे में द्विपक्षीय समझाते पर हस्ताक्षर सउदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय जेद्दा में किये गए। नकवी ने अपने बयान में कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि सउदी अरब ने भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है। 1988 के बाद पहली बार भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में इतनी बड़ी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि हज 2016 में भारत भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिये हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूर आपरेटरों के जरिये हज की अदायगी की थी।

नकवी ने बताया कि डॉ. मुहम्मद सालेह बेन्तेन से उनकी मुलाकात बहुत सकारात्मक एवं सार्थक रही जिसमे भारत से हाजियों के कोटे, हज 2017 के दौरान हज यात्रियों के लिए यातायात, निवास, सुरक्षा व्यवस्था आदि से सम्बंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Related posts

सेंट जोसेफ की टीम नैट’एल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार, आज है मुकाबला

Trinath Mishra

केंद्र सरकार ने नहीं दी दागी सांसद और विधायकों की जानकारी, SC ने लगाई फटकार

mahesh yadav

पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुआ यूपी का लाल चंदन, 28 फरवरी को होनी थी शादी

Rani Naqvi