मनोरंजन

रोहित की पर्फेक्ट गोलमाल फैमली का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

rohit golmal रोहित की पर्फेक्ट गोलमाल फैमली का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मुंबई। ‘गोलमाल’ सीरिज की चौथी फिल्म की शूटिंग शुरु होने के बाद टीम की ओर से अपने निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर एक फोटो रिलीज किया गया, जिसमें अजय देवगन भी शामिल हैं। अजय देवगन की ओर से ही ये फोटो मीडिया को जारी किया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी गई और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

rohit golmal रोहित की पर्फेक्ट गोलमाल फैमली का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

इस फोटो में अजय और जन्मदिन मना रहे निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर के अलावा पहली बार इस टीम का हिस्सा बनी तब्बू और परिणीती चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। इस टीम में शामिल किए गए नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज फोटो में नहीं हैं। उनके बारे में बताया गया कि वे व्यस्तता के चलते नहीं रुक सके। हाल ही में शादी करके जिंदगी की नई पारी शुरु करने वाले नील पहली बार रोहित शेट्टी की किसी फिल्म में काम करेंगे, जबकि प्रकाश राज सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में काम कर चुके हैं। ‘गोलमाल-4’ की टीम में मुरली शर्मा, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा, विर्जेश हीरजी और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल पिछले सप्ताह मुंबई में हुआ। अजय सिर्फ इस फोटो सेशन के लिए राजस्थान के जैसलमेर से मुंबई आए थे। एक पांच सितारा होटल में टीम का फोटो सेशन होने के बाद अजय वापस जैसलमेर चले गए। अजय वहां मिलन लथूरिया की फिल्म ‘बादशाहों’ की शूटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये शूटिंग खत्म होने के बाद अजय हैदराबाद में होने वाले फिल्म के अगले शेड्यूल में शामिल होंगे। ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होनी है।

Related posts

बॉलीवुड को सैकड़ों हिट गाने देने वाली नेहा की जिंदगी में आया भूचाल, हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप

Rani Naqvi

लोकप्रियता में दीपिका ने प्रियंका को पीछे छोड़ा

Vijay Shrer

बिग बॉस में हुए ऐसे गंदे काम, जिसे देख शर्मिंदा हुए दर्शक

mohini kushwaha