मनोरंजन

गोलमाल-4 में ‘नींद चुराई मेरी’ गाने को नया वर्जन देंगे रोहित शेट्टी

c1d8f531 636f 4115 80d9 e8bdc7a05e90 गोलमाल-4 में 'नींद चुराई मेरी' गाने को नया वर्जन देंगे रोहित शेट्टी

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म इश्क आई थी, जिसमें अजय देवगन और काजोल पर एक गाना फिल्माया गया था, जिसके शब्द थे- नींद चुराई मेरी, तूने ओ सनम अब खबर मिल रही है कि इस गाने को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म गोलमाल 4 में नए अंदाज में पेश किया जाएगा।

c1d8f531 636f 4115 80d9 e8bdc7a05e90 गोलमाल-4 में 'नींद चुराई मेरी' गाने को नया वर्जन देंगे रोहित शेट्टी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमाल मलिक को इस गाने को नए अंदाज में कंपोज करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस गाने में किसकी आवाज होगी, ये अभी नहीं बताया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि ये गाना जल्दी ही मुंबई में फिल्माया जाएगा। जिसमें अजय के साथ फिल्म की टीम हिस्सा लेगी। फिल्म इश्क में इस गाने लोगों की काफी वाहवाही लुटी थी और लोगों ने इस गाने को काफी पसंद भी किया था।

बता दें कि दीवाली पर रिलीज के लिए प्रस्तावित इस कामेडी फिल्म में अजय देवगन के साथ पहली बार जोड़दार के रुप में परिणीती चोपड़ा होंगी। उनके अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, संजय मिश्रा और जानी लीवर होंगे, जबकि इस टीम के साथ पहली बार तब्बू जुड़ी हैं। अजय इन दिनों 1 सितंबर को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म बादशाहो में बिजी हैं। इसके बाद ही वे इस फिल्म के अंतिम शेड्यूल में हिस्सा लेंगे, जो गोवा में होगा।

Related posts

#Metoo: बॉलीवुड सिंगर ने श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगाए आरोप

mahesh yadav

जानिए। आखिर कौन से वादे को 29 साल बाद भी निभा रहे हैं सलमान खान

Rani Naqvi

कपिल की इन कमियों की वजह से गिरा कॉमेडी शो का ग्राफ, बंद हुआ शो

Rani Naqvi