देश

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा को दी बधाई तो कांग्रेस को दी नसीहत

robert vadra रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा को दी बधाई तो कांग्रेस को दी नसीहत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस पर विश्वास जताने के लिए पंजाब, गोवा तथ मणिपुर के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

robert vadra रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा को दी बधाई तो कांग्रेस को दी नसीहत

रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को ट्वीट और फेसबुक पर कहा,‘पार्टी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली हार से सबक लेने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताने के लिए पंजाब, गोवा तथा मणिपुर के लोगों का धन्यवाद। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी को बधाई।

उन्होंने कहा कि हर चुनाव सबक, नयी वास्तविक्ता तथा कुछ नये सवालों का छोड़ता है। सबक से सीखने, वास्तविकता को स्वीकार करें और सवालों का जवाब दें।

शनिवार को आये पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हार का मुख देना पड़ा है जबकि पंजाब में स्पष्ट बहुमत से अधिक सीटें मिली। वहीं गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन इन दोनो राज्यों में अन्य के बूते भाजपा भी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

Related posts

Chandra Grahan 2022: कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब-कहां देखा जा सकेगा?

Rahul

सीबीआई ने 225 करोड़ के एयर इंडिया सॉफ्टवेयर खरीद घोटाले में दर्ज किया केस

Anuradha Singh

घाटी में बसे रोहिंग्या मुस्लिमों पर एक्शन लेने के मूड में केंद्र सरकार

Rahul srivastava