दुनिया

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, 34 की मौत

road crash अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना, 34 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में रविवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काबुल-कंधार राजमार्ग पर दुर्घटना सुबह पांच बजे के आसपास हुई।

road crash

उन्होंने यह भी बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस कंधार से काबुल जा रही थी। इसमें 60 यात्री सवार थे।

 

Related posts

ट्रंप ने कहा : चुनाव जीतने पर 30 दिनों के अंदर आईएस को खत्म करने की योजना बनाएंगे

shipra saxena

जो बाइडन ने लगवाया कोरोना का पहला टीका, जानें ट्वीट कर अमेरिका की जनता को क्या संदेश दिया

Aman Sharma

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस: जानें क्यों मनाया जाता यह दिन, क्या है इसका इतिहास?

bharatkhabar