मनोरंजन

द्रौपदी का किरदार निभाने को उत्साहित ऋचा

Richa excited to play the part of Draupadi द्रौपदी का किरदार निभाने को उत्साहित ऋचा

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा बड़े पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, “मैं महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए दिलचस्प है। मैंने बचपन में महाभारत पढ़ी है और मुझे यह काफी दिलचस्प लगा।”

richa-excited-to-play-the-part-of-draupadi

अभिनेता वीर दास की बहन तृषा के पहले उपन्यास ‘मिस द्रौपदी कुरु : आफ्टर द पांडवाज’ के विमोचन पर ऋचा ने पौराणिक शैली में कदम रखने की इच्छा जताई। इस उपन्यास को हार्पर कॉलिन्स ने भारत में प्रकाशित किया है। किताब के बारे में ऋचा ने कहा, “यह सही मायने में क्लासिक पौराणिक कथाओं की आधुनिकताओं के अनुकूल है।”कार्यक्रम की मेजबानी वीर ने की। इसमें मानसी स्कॉट, अनुराग श्रीवास्तव, सुचित्रा पिल्लई, श्रुति सेठ और अश्विन मुस्कान जैसे अतिथि उपस्थित हुए।

 

Related posts

…आखिर क्यों वाणी कपूर को हटा, फातिमा बनी ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ की हीरोइन

Rani Naqvi

…तो क्या कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी बाहुबली-2?

kumari ashu

टॉपर टीना डाबी अपने पति के साथ घूम रही हैं यहां…

mohini kushwaha