देश राज्य

रिवोलवर रानी ने रचाई शादी, बंदूक की नोक पर प्रेमी को लिया था उठा

bhgi रिवोलवर रानी ने रचाई शादी, बंदूक की नोक पर प्रेमी को लिया था उठा

नई दिल्ली। रिवोलवर रानी के नाम से मसहूर नेहा साहू ने बीते रविवार अपने प्रेमी अशोक यादव से शादी कर ली। नेहा ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी जब वो प्रेमी की शादी से उसे उसी के मंडप से बंदूक की नोक पर उठाकर ले आई थी। जिस वक्त नेहा ने अशोक का अपहरण किया था उस वक्त वो मंडप में बैठा अपनी दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। हमीरपुर के माता चौरा मंदिर में करीब सैकड़ों लोगों के सामने दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अपनी शादी की खुशी जाहिर करते हुए नेहा ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत ही आनंद वाला दिन है। मुझे इस दिन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पहले मैंने अशोक का उसकी शादी से अपहरण किया और फिर उसे हमीरपुर जेल से छुड़वाने के लिए मेहनत की।

bhgi रिवोलवर रानी ने रचाई शादी, बंदूक की नोक पर प्रेमी को लिया था उठा

बता दें कि अशोक की जिस लड़की से शादी हो रही थी, उसके परिवार ने अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया था। इस केस में अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और तब से ही वो जेल में बंद था। 7 जुलाई को अशोक बेल पर बाहर आया है। इस मामले में सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस शादी के सभी इंतजाम शिव सेना द्वारा कराए गए। इसके साथ ही शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष रतन ब्रहमचारी ने घोषणा की कि हम उन लड़कियों के लिए एक एनजीओ खोल रहे हैं जिन्हें उनके प्रेमी प्यार में धोखा देते हैं। हम इस एनजीओ का नाम रिवॉलवर रानी रखेंगे, जिसका नेतृत्व नेहा करेगी।

गौरतलब है कि 15 मई को अशोक दुल्हन का मंडप पर इंतजार कर रहा था कि तभी स्कॉर्पियों कार में कुछ लोगों के साथ आई नेहा ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने नेहा को बांदा से गिरफ्तार किया। नेहा ने पुलिस को अपने बयान में कहा था कि जब वह शादी समारोह में पहुंची थी तब अशोक का मुंह उतरा हुआ था, जिसे देखकर साफ पता चल रहा था कि वह इस शादी से खुश नहीं था। नेहा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पुलिस ने अशोक को भी ढूंढ निकाला था।

Related posts

LIVE: हम सुझाव देते रहेंगे सरकार माने या न माने: राहुल गांधी

Rani Naqvi

मोदी के नेतृत्व में विश्व में पटल पर मजबूती से उभर रहा है भारत: शाह

bharatkhabar

पश्चिम बंगाल में हुई कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज की मौत, सऊदी अरब से लौता था जनारुल हक

Rani Naqvi