यूपी featured

मिल गया अगवा दूल्हा, पुलिस ने लिया हिरासत में..

Untitled 20 मिल गया अगवा दूल्हा, पुलिस ने लिया हिरासत में..

हमीरपुर। रिवाल्वर दिखाकर विवाह के मंडल से प्रेमी को अगवा करने वाली युवती के कल गिरफ्तार होने के बाद आज अगवा प्रेमी की पुलिस की गिरफ्त में आ गया। प्रेमी बांदा में अपने घर में मिला।

Untitled 20 मिल गया अगवा दूल्हा, पुलिस ने लिया हिरासत में..
हमीरपुर से प्रेमिका के रिवाल्वर के बल पर अगवा दूल्हा आज अपने ही घर से पकड़ा गया। आज बांदा के मटौंध के मोहनपुरवा से पुलिस ने उसको हिरासत में लिया। इसके बाद हमीरपुर पुलिस की टीम दूल्हे अशोक को लेकर मौदहा रवाना हो गई। उसके अपने ही घर में होने की जानकारी प्रेमी का अपहरण करने वाली युवती ने कल पुलिस को दी थी।

गौरतलब हैं कि कल यूपी के हमीरपुर में दंबग गर्लफ्रेंड ने शादी के मंडप से दूल्हे को बंदूक के नोक पर उठा कर के ले गई। ज‍िस वक्त ये घटना हुई, लड़का और लड़की का जयमाल हो चुका था। मामला हमीरपुर जिले के मौदहा थानाक्षेत्र का था यहां 15 मई को स‍ियाराम की बेटी चंदा (बदला हुआ नाम) की बांदा जिले के मटौंध न‍िवासी रामहेत यादव के बेटे अशोक से शादी होनी थी। तय प्रोग्राम के मुताबिक, बरात आई और जयमाल भी हो गया।
इसके बाद जैसे ही 7 फेरों की तैयारी शुरू हुई, अचानक विवाह स्थल के पास कारों का काफिला आकर रुका। इसमें सवार लोग अस्लहों के साथ आए थे। कार से एक लड़की हाथ में पिस्टल लेकर निकली और सीधे मंडप के पास जा पहुंची। वो अशोक को खींचते हुए अपने साथ लाई और साथि‍यों की मदद से उसे कार में बैठाकर फरार हो गई। वहीं, घटना के बाद से दुल्हन सदमे में है।

Related posts

लखीमपुर खीरी: नेपाली हाथियों ने भारत में बोला हमला, धान की फसल कर रहे बर्बाद

Shailendra Singh

अजीबो गरीब मंनत- केले के पत्ते पर लपेट कर बच्चे को गर्म चारकोल पर लिटाया

Pradeep sharma

चीन में भी मनाई गई अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

rituraj